चार्ली चैप्लिन का घर संग्रहालय मे बदलेगा
समाज
बुधवार , , 02 जनवरी
teamtarakash.jpg तरकश ब्यूरो



charli-chaplin.jpg
चार्ली चैप्लिन हॉलिवुड के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता और निर्देशक थे.


चार्ली चैप्लिन का किसी जमाने मे जादू चलता था लेकिन अब उनकी पहचान खोती जा रही है. चार्ली चैप्लिन संग्रहालय बनने के बाद हो सकता है लोग फिर से एक नए चार्ली की खोज कर सकें.


स्विटज़रलैंड स्थित मशहूर फिल्म अभिनेता चार्ली चैप्लिन का घर अब एक संग्रहालय मे बदलने जा रहा है. 20 दिस म्बर को हुए एक समझौते के बाद इस घर को संग्रहालय मे बदलने के अधिकार दे दिए गए हैं. चैप्लिन ने अपनी जिंदगी के अंतिम 25 वर्ष इसी घर मे बिताए थे.

एक झील के किनारे स्थित इस घर को ना सिर्फ संग्रहालय मे बदला जाएगा परन्तु यहाँ एक 200 सीटों का सिनेमा हॉल, एक शो रूम और बिक्री केन्द्र और एक रेस्तरॉ भी बनाया जाएगा.

खबरों के मुताबिक 30 मिलियन डालर मे हुई इस डील के बाद चैप्लिन के घर के अधिकार लक्ज़मबर्ग स्थित एक फाउंडेशन को सौंप दिए गए हैं. अब इस घर को संग्रहालय मे बदलने के बाद अनुमान है कि करीब 8000 लोग प्रतिदिन यहाँ की मुलाकात लेंगे.

चार्ली के पुत्र मिशेल का कहना है कि इस घर को संग्रहालय मे बदलने के बाद जो दर्शक आएँगे वे चार्ली के अन्य कई कार्यों के बारे मे भी जान सकेंगे और इसके बाद चार्ली चैप्लिन को उनकी खो रही पहचान फिर से मिल सकेगी और उन्हे एल्विस प्रेस्ले और मर्लिन मनरो जितनी ही प्रसिद्धि मिल सकेगी.

चार्ली चैप्लिन हॉलिवुड के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता और निर्देशक थे. उनकी फिल्मों मे हास्य का पुट होता था और साथ ही कोई ना कोई संदेश भी होता है. चार्ली के बाद कई अन्य लोगों ने भी उनकी नकल करने की असफल कोशिश की. चार्ली चैप्लिन का किसी जमाने मे जादू चलता था लेकिन अब उनकी पहचान खोती जा रही है. चार्ली चैप्लिन संग्रहालय बनने के बाद हो सकता है लोग फिर से एक नए चार्ली की खोज कर सकें.

 

 

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy
 






Subscribe Newsletter

हमारे बारे में : About Us

Tarakash Universe Ideas

Copyright 2007-08 Tarakash.com, All Rights Reserved | Tarakash Universe is powered by: Chhavi Media Services