|
मिलीए दूनिया के सबसे बुजुर्ग विद्यार्थी से |
|
समाज
|
|
मंगलवार , , 25 मार्च |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
|
|
| इनका नाम किमानी मरूगे है और इनकी उम्र 88 वर्ष है. ये दूनिया के सबसे बुजुर्ग विद्यार्थी हैं |
|
|
इनका नाम किमानी मरूगे है और इनकी उम्र 88 वर्ष है. ये दूनिया के सबसे बुजुर्ग विद्यार्थी हैं. किमानी केन्या के निवासी हैं और फिलहाल शरणार्थी केम्प मे रह रहे हैं. किमानी केन्या के किकियु कबिले से संबंध रखते हैं. इस कबीले के लोगों पर सरकार समर्थित लोगों द्वारा लगातार हमले होते रहे हैं. किमानी चुनाव बाद की हिंसा की वजह से शरणार्थी केम्प मे रहने के लिए मजबूर हुए. लेकिन इससे पढाई के प्रति इनकी अदम्य ईच्छा पर कोई आँच नही आई.
किमानी हर सुबह जल्दी उठते हैं. अपनी पाठ्यपुस्तकें जमा करते हैं, अपनी स्कूल युनिफोर्म पहनते हैं और चार किलोमीटर पैदल चलकर अपनी स्कूल जाते हैं. वे बताते हैं, दंगो के बाद उनकी जाति के लोग केम्पो मे रहने लगे हैं. लेकिन उन्होने स्कूल जाना नही छोडा क्योंकि स्कूल जाना बहुत महत्वपूर्ण है.
विरोधी पक्ष के लोग भी किमानी का आदर करते हैं. दंगो के दौरान किमानी का घर नही जलाया गया. लोग उन्हे म्ज़ी यानि कि आदरणीय बुजुर्ग कहते हैं. सयुंक्त राष्ट्र संघ भी उन्हे सम्मानित कर चुका है.
|
|