tarakash-universe-logo
बच्चों की इंटरनेट गतिविधियों पर नजर रखने का अनोखा तरीका
प्रयोक्ता का मूल्यांकन: / 0
बेकारअति उत्तम 
समाज
बुधवार , , 09 अप्रेल
teamtarakash.jpg तरकश ब्यूरो



mother-surfing-facebook.jpg
एक मनोचिकित्सक के मुताबिक छद्म प्रोफाइल बनाकर बच्चों पर जासूसी करने से अच्छा है कि उनके साथ बात की जाए
भारत मे इंटरनेट का उपयोग तेजी से बढ रहा है. आसानी से उपलब्ध हो रहे ब्रोडबेंड कनेक्शन और सस्ते दरों की वजह से इंटरनेट का व्याप बडे शहरों ही नहीं बल्कि छोटे शहरों और गाँवों तक फैलता जा रहा है.

लेकिन एक सच्चाई यह भी है कि इंटरनेट का उपयोग करने वाली अधिकतर आबादी ऐसे युवाओं की है जो अपना समय मात्र चैटिंग करने अथवा सोश्यल नेटवर्किंग संजालों मे नए नए दोस्त बनाने मे बिताते हैं.

ओर्कुट, मायस्पेस, हाय 5 और फेसबुक जैसी सोश्यल नेटवर्किंग संजालो के द्वारा कोई भी कभी भी किसी का भी मित्र बन सकता है और अपने सुख दुख की बात जान सकता है. इस तरह के संजालों का प्रयोग करने वाले प्रयोक्ताओं की असलियत कम ही सामने आती है. लेकिन इन छद्म मित्रों की मित्रता युवाओं के उपर भावनात्मक रूप से गलत प्रभाव भी डाल सकती है.

अब अभिभावक अपने बच्चों की साइबर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अनोखे तरीके अपना रहे हैं. एक समाचार पत्र की खबर के मुताबिक मुम्बई के कई अभिभावक छद्म नाम से अपनी ओर्कुट और फेसबुक प्रोफाइल बना रहे हैं, ताकि अपने बच्चों की प्रोफाइल मे जाकर उनकी गतिविधियों पर नजर रख सकें. इससे उन्हे कई चौंकाने वाली बातें भी पता चलती है, जैसे कि उनके बच्चे अपने घर की कई अंदरूनी बातों को अनजान लोगों से बाँटते हैं. यह कई बार घातक भी हो सकता है.

एक मनोचिकित्सक के मुताबिक छद्म प्रोफाइल बनाकर बच्चों पर जासूसी करने से अच्छा है कि उनके साथ बात की जाए और उन्हे समझाया जाए कि इस तरह की सोश्यल नेटवर्किंग संजालों मे बने दोस्त अमूमन ऐसे लोग होते हैं जो वास्तविक जीवन मे काफी भिन्न होते हैं. इसलिए युवाओं को इस तरह के संजालों मे बातचीत करते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए.









 

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy
 





Subscribe Newsletter

हमारे बारे में : About Us

Tarakash Universe Ideas

Copyright 2007-08 Tarakash.com, All Rights Reserved | Tarakash Universe is powered by: Chhavi Media Services