|
स्वर्ण कलम 2007: चुनाव शुरू |
|
विशेष
|
|
बुधवार , , 23 जनवरी |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
|
|
|
|
आशा है हिन्दी चिट्ठाकार और पाठक भारी मात्रा मे मतदान करके इस आयोजन को सफल बनाएँगे.
|
|
तरकश द्वारा आयोजित स्वर्ण कलम 2007 चुनाव की नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और अब चयनित नामों पर मतदान शुरू हो रहा हैं.
इस बार पुरूष और महिला वर्ग के रूप मे दो श्रेणियां बनाई गई थी और चिट्ठा लेखकों एवं पाठकों के माध्यम से नामांकन करवाया गया था, जिससे पता चल सके कि हिन्दी चिट्ठाकार और पाठक किन चिट्ठों को सर्वाधिक पसंद करते हैं. नामांकन प्रक्रिया के दौरान लगभग 120 से अधिक नामांकन दर्ज हुए. हालाँकि यह अपेक्षा से कम थे, परंतु इससे हमें दोनों श्रेणियों के लिए शीर्ष के दस चिट्ठों को चुनने में सहायता मिली.
हालाँकि इससे यह साबित नहीं होता है कि चुनाव के लिए नामांकित हुए ये चिट्ठे ही एकमात्र हिन्दी चिट्ठाजगत के सर्वाधिक लोकप्रिय चिट्ठे हैं, परंतु लोकतांत्रिक प्रणाली के अनुसार लोगों द्वारा चुनी गई सरकार ही सर्वमान्य होती है.
इस बार के चुनाव के लिए नामांकित हुए चिट्ठों को देखने से पता चलता है कि ये सभी चिट्ठे लगभग हर प्रकार की चिट्ठाकारिता को प्रदर्शित करते हैं. इनमें समसामयिक विषयों पर लिखने वाले चिट्ठाकार भी हैं, तो कविता और साहित्यिक रचना लिखने वाले चिट्ठाकार भी हैं, रेडियो वाणी जैसा विषय आधारित चिट्ठा भी है, तो व्यंग्य लेखन के लिए प्रसिद्ध चिट्ठा भी है.
आज से चुनावी प्रक्रिया शुरू हो रही है. आशा है हिन्दी चिट्ठाकार और पाठक भारी मात्रा मे मतदान करके इस आयोजन को सफल बनाएँगे. अपने पसन्द के एक एक पुरूष व महिला चिट्ठाकार के लिए मतदान 23 जनवरी से 28 जनवरी तक किया जा सकता है.
नामांकित चिट्ठे:
महिला:
http://ranjanabhatia.blogspot.com
http://ghughutibasuti.blogspot.com
http://anitakumar-kutchhumkahein.blogspot.com
http://mamtatv.blogspot.com
http://pratyaksha.blogspot.com
http://meenakshi-meenu.blogspot.com
http://mypoemsmyemotions.blogspot.com/
http://bejijaison.blogspot.com/
http://keertivaidya.blogspot.com/
http://neelima-mujhekuchkehnahai.blogspot.com
पुरूष:
http://sarathi.info
http://hgdp.blogspot.com
http://alokpuranik.com
http://dilkadarpan.blogspot.com
http://pramendra.blogspot.com
http://shabdavali.blogspot.com
http://radiovani.blogspot.com
http://kakesh.com
http://sunobhai.blogspot.com
http://www.sanjaygulatimusafir.blogspot.com/
नामांकित चिट्ठाकारों के मंतव्य:
रंजना भाटिया:
मुझे और यह जान कर खुशी हुई कि मेरा ब्लॉग प्रथम १० ब्लाग्स में है ।...बहुत बहुत शुक्रिया आप सब का जो इसका आयोजन किया और साथ में शुक्रिया उन सब दोस्तों ,मित्रों और उन पढने वालो का जो मेरे ब्लाग को नियमित रूप से पढ़ते हैं और अपने वोट दे कर मेरे लिखे को इस लायक समझा ।.मेरी भरसक प्रयत्न हिन्दी भाषा और साहित्य से जुड़ना है। हिन्दी कविता से मुझे विशेष लगाव है। ..मैं इस के साथ शुक्रिया करना चाहूंगी अपने कवि मित्रों का जो मेरे साथ हिंद युग्म पर लिखते हैं उस सबका प्यार हर रूप में मेरे साथ है ।ब्लॉग अब सिर्फ़ अपने शौक की बात नही रह गई है, हिन्दी साहित्य हिन्दी भाषा को आगे बढाने का एक विस्तृत रूप में उभर कर आ रही विधा है .और इस प्रकार की प्रतियोगिता न केवल लिखने वालो को अच्छा लिखने के उत्साहित करती हैं वरन यह हिन्दी भाषा को फलने -फूलने का अवसर भी देतीं हैं .।आगे भी ऐसी प्रतियोगिता होती रहे ।
मीनाक्षी धनवंत्री:
हमने छह ब्लागर्ज़ के नाम भर दिए थे. अपने लिए तो हमने सोचा भी नहीं था. जानकर खुशी हुई कि 'प्रेम ही सत्य है' को शीर्ष के दस चिट्ठों में नामांकित किया गया है.
1999 से अंतर्जाल की आदी होने पर भी कुछ हिन्दी पत्रिकाओं के अलावा हिन्दी ब्लॉग के बारे में कुछ पता नहीं था. 26 अगस्त 07 रविवार के दिन पहली बार ब्लॉग लिखना शुरु किया तो संकोच के साथ-साथ हैरानी भी हुई. हिन्दी का इतना विशाल ब्लॉग जगत नज़रों से ओझल कैसे रहा !! हिन्दी ब्लॉग जगत में नए-नए अनुभव पाकर हमने अध्यापन छोड़ने का दुख भुला दिया. इसका सारा श्रेय ब्लॉग जगत को जाता है.
अनिता कुमार:
मुझे जान कर सुखद आश्चर्य हुआ कि मेरा चिट्ठा नामांकित हुआ है।
प्रमेन्द्र प्रताप सिंह:
आप सभी चिट्ठाकारों को प्रथम 10 स्थान आने पर मेरी ओर से हाद्रिक बधाई। मुझे कतई उम्मीद नही थी कि मै भी आप सब दिग्गजों के समक्ष कभी खड़ा हो पाऊँगा किन्तु आप सब का स्नेह ही है कि आज मै भी प्रथम 10 में हूँ।
संजय गुलाटी मुसाफिर:
जो भी चुनाव प्रक्रिया का फल होगा स्वीकारणीय होगा। मैं समझ सकता हूँ कि अंतिम चुनाव करना सरल नहीं होता।
|
|
|
|