|
विकिपीडिया के मुख्य पृष्ठ पर गलत देवनागरी का प्रयोग ? |
|
विशेष
|
|
बुधवार , , 30 जनवरी |
|
विकिपीडिया एक मुक्त ज्ञानकोष है, जिसमें दुनिया भर की 200 से अधिक भाषाओं मे लाखों की संख्याओं मे लेख रखे गए हैं. पुरी तरह से स्वयंसेवकों द्वारा संचालित यह सेवा आम लोगों मे ज्ञान के प्रचार प्रसार मे अपना अमूल्य योगदान दे रही है.
विकिपीडिया पर हिन्दी में भी हजारों लेख लिखे गए हैं, तथा इनकी संख्या लगातार बढ रही है. इसके अलावा अन्य भाषाओं जो कि देवनागरी लिपि पर आधारित हैं, में भी लेख लिखे जा रहे हैं.
हमारे ध्यान मे आया है कि विकिपीडिया के मुख पृष्ठ पर लगाए गए लोगो, जिसमें कि विभिन्न लिपियों में विकिपीडिया का प्रथम अक्षर बनाया गया है, में देवनागरी मे लिखा गया "वि" गलत है. इसमें "इ" की मात्रा "व" के बाद में रखी गई है जबकि यह "व" के पहले होनी चाहिए.
लोगों में देवनागरी को स्थान मिलना खुशी की बात है, परंतु विकिपीडिया के प्रबंधको से आशा है कि वे इस गलती को जल्द ही सुधार देंगे. इस बाबत हमने विकिपीडिया हिन्दी के समाज विभाग में खत भी लिखा है.
(प्रस्तुत लोगो का कॉपीराइट विकिपीडिया के अधीन है. लोगो विकिपीडिया से साभार)
|