tarakash-universe-logo
अब होगी बिना इंटरनेट कनेक्शन के सोश्यल नेटवर्किंग
प्रयोक्ता का मूल्यांकन: / 0
बेकारअति उत्तम 
तकनीक
सोमवार , , 21 अप्रेल
teamtarakash.jpg तरकश ब्यूरो



facebook.jpg
 टेक्नोइज़रायल इंस्टिट्यूट और टेक्नोलॉजी के संशाधकों ने एक ऐसी अप्लिकेशन बनाई है जिसके माध्यम से प्रयोक्ता बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी अपने मित्रों के साथ चैट कर सकते है




यह खबर सोश्यल नेटवर्किंग संजालों जैसे कि फेसबुक, ओर्कुट या मायस्पेश के दिवाने लोगों के लिए अच्छी हो सकती है. अब एक ऐसी अप्लिकेशन बनाई है जिससे प्रयोक्ता इन सेवाओं का उपयोग बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी कर सकेंगे.

टेक्नोइज़रायल इंस्टिट्यूट और टेक्नोलॉजी के संशाधकों ने एक ऐसी अप्लिकेशन बनाई है जिसके माध्यम से प्रयोक्ता बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी अपने मित्रों के साथ चैट कर सकते हैं और खेल भी खेल सकते हैं, बशर्ते उनके मित्रों के पास भी वही अप्लिकेशन इंस्टॉल की हुई हो.

इस अप्लिकेशन का नाम पीयर्सनलाइजर रखा गया है और यह मुफ्त डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. यह अप्लिकेशन फिलहाल फेसबुक पर चलती है और वाईपीयर नामक सोफ्टवेर की मदद से एक वायफाय नेटवर्क बनाती है, जिससे बिना किसी इंटरनेट रूटर की मदद के करीब 900 फीट के घेरे में एक नेटवर्क बन जाता है. और उस नेटवर्क मे शामिल सभी लोग उस अप्लिकेशन की मदद से चैट कर सकते हैं,

यह अप्लिकेशन फिलहाल फेसबुक के लिए बनी है लेकिन ओर्कुट और मायस्पेश जैसी सेवाओं पर भी चल सकती है. यह तकनीक वायफाय मोबाइल फोन जैसे कि आईफोन में भी चल सकती है.

यह अप्लिकेशन टेक्नोइज़रायल इंस्टिट्यूट और टेक्नोलॉजी के दो विद्यार्थियों लायर बिरन और तोमर इयानोव द्वारा बनाई गई है.



 

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy
 





Subscribe Newsletter

हमारे बारे में : About Us

Tarakash Universe Ideas

Copyright 2007-08 Tarakash.com, All Rights Reserved | Tarakash Universe is powered by: Chhavi Media Services