|
ग्रेस हॉपर, जिन्होंने पहला कम्प्यूटर प्रोग्राम लिखा |
|
तकनीक
|
|
गुरुवार , , 17 अप्रेल |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
|
|
| ग्रेस हॉपर ने 43 वर्ष तक सेना में नौकरी की और सेना की मुख्य प्रोग्रामर बनी रहीं. 1992 में उनकी मृत्यु हुई. |
|
|
ग्रेस हॉपर, अमरीका की नौसेना मे एडमिरल थी. एक दिन वे अपने कम्प्यूटर पर काम कर रही थी. उनका कम्प्यूटर उस दिन ढंग से काम नही कर रहा था और बार बार बंद हो रहा था. कम्प्यूटर की बिजली बार बार बाधित होने की वजह जाने के लिए उन्होने अपना कम्प्यूटर खोला तो अंदर एक मरा हुआ कीडा पडा था. अंग्रेजी मे कीडे को "बग" कहते हैं. वे जब उस मरे हुए कीडे को बाहर फेंक रही थी तब उनके एक साथी ने उनसे पूछा कि वे क्या कर रही हैं. उन्होने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, I am debugging the computer (मैं कम्प्यूटर को डीबग कर रही हूँ). उनके द्वारा मजाक मे कही गई बात वर्षों बाद इसी नाम से प्रसिद्ध होने वाली थी. आज भी कम्प्यूटर सिस्टर को ठीक करना "डीबगिंग" के नाम से ही जाना जाता है.
ग्रेस हॉपर ही वह पहली व्यक्ति थीं, जिन्होंने पहला कम्प्यूटर प्रोग्राम तैयार किया था. उन्होने 1950 मार्क 1 के नाम से जाने जाते कम्प्यूटर के लिए प्रोग्राम बनाया था. हालाँकि यह प्रोग्राम उन्होने अकेले तैयार नही किया था, लेकिन COBOL में तैयार होने वाले प्रोग्राम को बनाने वाली टीम की वे अगुआ थीं.
ग्रेस हॉपर ने 43 वर्ष तक सेना में नौकरी की और सेना की मुख्य प्रोग्रामर बनी रहीं. 1992 में उनकी मृत्यु हुई.
|
|