सर्च इंजिन और कम्प्यूटर की क्षमता सुधारने वाले मजेदार खेल!
प्रयोक्ता का मूल्यांकन: / 0
बेकारअति उत्तम 
तकनीक
गुरुवार , , 15 मई
teamtarakash.jpg तरकश ब्यूरो



gwap.jpg
इन्दिरा नूयी अपने बालों की तह बायीं ओर बनाती हैं.
क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप गूगल पर Sad songs सर्च करते हैं तो आपको क्या परिणाम मिलते हैं? आपको अमूमन ऐसे गानों की लिस्ट मिलती है, जिनके नाम Sad पर से हों. परंतु यदि आपका आशय ऐसे गानों की खोज करना हो जिनमें दुख व्यक्त हुआ हो तो?

सर्च इंजिन के रोबोटस अधिकतर मामलों में टैग और मेटा डेस्क्रिपशन के उपर आधारित होते हैं. वे उन्ही पन्नों की खोज करते हैं जिन पन्नों पर उन्हें खोज किए जा रहे शब्दों से मिलते जुलते टैग और सामग्री मिलती हो.

इसलिए अब सर्च इंजिन और कम्प्यूटर की खोज करने की क्षमता को बढाने के लिए कुछ खेल बनाए गए हैं. जो मजेदार भी हैं और साथ ही उपयोगी भी.

अमरीका की केर्नेजी मेलोन विश्वविद्यालय ने बुधवार को एक साइट लाँच की है. www.gwap.com नामक इस वेबसाइट पर पाँच मजेदार खेल रखे गए हैं. प्रयोक्ता इन खेलों को अपने प्रतिद्वन्दियों के खिलाफ खेलता है, और मनोरंजन प्राप्त करने के साथ साथ परोक्ष रूप से वेब नेटवर्क पर टैगिंग भी करता है.

ये खेल इस प्रकार से हैं :

  • ESP : यह खेल गूगल इमेज लेबलर से मान्यता प्राप्त है.  इस खेल मे प्रतियोगी को एक तस्वीर दिखाई जाती है और उसे यह पता लगाना होता है कि उसका प्रतिद्वन्दी उस तस्वीर को क्या नाम देगा. इस खेल से इमेज सर्च के लिए उपयोगी टैग तैयार होते हैं.
  • Matchin: इस खेल में दो प्रतियोगियों को दो समान विषयों की तस्वीरें दिखाई जाती हैं और पूछा जाता है कि कौन सी बेहतर है. इससे इमेज रेंकिंग प्राप्त होती है. और अधिक लोकप्रिय तस्वीरें सर्च इंजिन मे आगे आती है.
  • Tag a Tune: इस खेल में प्रतियोगियों को गाने सुनाए जाते हैं और उन्हे गानों का मूड भाँपना होता है. उदाहरण के तौर पर उन्हे यह बताना होता है कि उक्त गाना खुशी का है, प्रेम का है अथवा दुख का है. इससे भी सर्च इंजिन के लिए उपयोगी टैग प्राप्त होते हैं. और वह महज गानों के नाम के आधार पर ही सर्च नही करता है.
  • Verbosity: इस खेल में एक प्रतियोगी को किसी एक शब्द का मतलब लिखना होता है और दूसरे प्रतियोगी को वह शब्द पहचानना होता है. इस खेल से प्राप्त आँकडों से भविष्य मे बनने वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम को बनाने मे सहायता होगी.
  • Squigl: इस खेल में प्रतियोगियों को किसी तस्वीर के एक भाग से संबंधित एक शब्द सुझाया जाता है और उन्हे पहचानना होता है कि वह शब्द क्या दर्शाता है. इससे भी इमेज सर्च मे सहायता प्राप्त होती है.






 

टिप्पणियाँ (1)add
Vigayan Ki Khoj
द्वारा प्रेषित waseem akram khan , मई 28, 2008
hum bahot hi parasann hai ki aap lo hum logo ko nayi nayi taknik dete erhte hai ek vishay humara ye bhi hai ki aap apne is web chetra me kuch vigyan aur computer ki khojj ke bare me dale
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy
 






Subscribe Newsletter

हमारे बारे में : About Us

Tarakash Universe Ideas

Copyright 2007-08 Tarakash.com, All Rights Reserved | Tarakash Universe is powered by: Chhavi Media Services