|
वैज्ञानिकों ने बनाया मेकस्लिपी, पहला रोबोट एनेस्थेटिस्ट |
|
तकनीक
|
|
शनिवार , , 03 मई |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
|
|
| इस रोबोट को मेकस्लिपी नाम दिया गया है और इसे कनाडा की मेकगिल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने बनाया है. |
|
|
कुछ समय बाद ऑपरेशन कक्ष में चिकित्सकों के दल के साथ एक रोबोट भी दिखाई देगा जिसका काम होगा आपको बेहोश करना ताकि शल्य चिकित्सा की जा सके. वह आपको एनेस्थेसिया देगा और आपके शरीर पर कडी निगाह रखेगा. उसका काम होगा यह तय करना कि आपको पुरी शल्य चिकित्सा के दौरान कोई तकलीफ ना हो.
इस रोबोट को मेकस्लिपी नाम दिया गया है और इसे कनाडा की मेकगिल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने बनाया है. मेकस्लिपी एक जटील प्रोद्योगिकी से तैयार रोबोट है जो एनेस्थेसिया देने के लिए प्रोग्राम किया गया है.
यह पुरी तरह से उसी तरह काम करता है जैसे कोई दक्ष मानव एनेस्थेटिस्ट करता है. यह मशीन मरीज के शरीर मे हो रही बायोलोजिकल गतिविधियों पर नजर रखता है, और उसी तरह से अपने प्रोग्राम मे खुद बदलाव कर सकता है. इसके अलावा खुद अपने द्वारा होने जा रही किसी भी सम्भावित गलती को खुद ही सुधार भी लेता है.
विशेषज्ञों ने इस रोबोट का प्रयोग एक ऐसे मरीज पर किया जिसके गुर्दे का ऑपरेशन होना था और इस रोबोट ने बखूबी कार्य किया. इस रोबोट को इसके साथ जुडे लैपटॉप जिसमे कि उसका सॉफ्टवेर डाला गया होता है, से नियंत्रित किया जाता है. इसके अलावा इसे पी.डी.ए. से भी नियंत्रित किया जा सकता है.
इस समय इस रोबोट का परीक्षण चल रहा है और आने वाले दो साल में यह पुरी तरह से तैयार हो जाएगा.
|
|