नेत्रहीन व्यक्ति भी अब ईमेल कर सकेंगे, "रोबोब्रेल" की मदद से
तकनीक
शनिवार , , 10 मई
teamtarakash.jpg तरकश ब्यूरो



robobraille_-logo_large.jpg
यूरोपियन विशेषज्ञों द्वारा शुरू की गई रोबोब्रेल नामक सुविधा नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए वरदान साबित हो रही है.
नेत्रहीन व्यक्ति अब आपस में संवाद स्थापित करने के लिए ईमेल जैसे आधुनिक संचार साधनों का उपयोग कर सकेंगे. रोबोब्रेल नामक उपकरण ईमेल द्वारा भेजे गए संदेशों का ब्रेललिपी तथा ऑडियो रिकार्डिंग मे रूपांतरण करता है, जिससे नेत्रहीन व्यक्तियों द्वारा आपस में बातचीत की जा सकती है.

यूरोपियन विशेषज्ञों द्वारा शुरू की गई रोबोब्रेल नामक सुविधा नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए वरदान साबित हो रही है.

इस पद्धति का इस्तेमाल करने के लिए प्रयोक्ता को अपना लिखित संदेश एक विशेष उपकरण के साथ जोडना होता है. अब यह उपकरण उस संदेश को पढकर उसे विभिन्न फायल फ़ार्मेट जैसे कि .doc, .html, xml इत्यादि मे बदल देता है. उसके बाद उस बदले हुए संदेश को ईमेल कर दिया जाता है.

संदेश को रोबोब्रेल प्रणाली के सर्वर पर ईमेल किया जाता है. जहाँ इंस्टोल किए गए सोफ्टवेर एजेंट प्राप्त हुए संदेश को फिर से ब्रेललिपी में अथवा ध्वनि संदेशों मे रूपांतरित कर देते हैं. यदि संदेश को ब्रेललिपी में बदला जाता है तो फिर उसे विशेष प्रिंटर की सहायता से प्रिंट भी किया जा सकता है. जिससे नेत्रहीन व्यक्ति उसे पढ पाता है. इसके अलावा ध्वनि संदेश में रूपांतरित हो चुकी फाइल को सामान्य पीसी स्पीकर से सुना भी जा सकता है.

यह सेवा अभी अंग्रेजी के अलावा डैनिश, इटेलियन, पुर्तगीस, और ग्रीक भाषा मे उपलब्ध है. इस समय इस प्रोग्राम से जुडे विशेषज्ञ विश्व की अन्य भाषाओं को भी जोडने का प्रयास कर रहे हैं.

अधिक जानकारी के लिए robobraille.org पर सम्पर्क किया जा सकता है.






 

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy
 






Subscribe Newsletter

हमारे बारे में : About Us

Tarakash Universe Ideas

Copyright 2007-08 Tarakash.com, All Rights Reserved | Tarakash Universe is powered by: Chhavi Media Services